राजनीतिविकास
विक्रमशिला बेली पुल को छठ तक चालू रखने की मांग, राजद नेताओं ने राज्यपाल को भेजा पत्र
राजद नेताओं ने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए विक्रमशिला गंगा बेली पुल को कम-से-कम छठ पूजा तक आम लोगों के आवागमन के लिए चालू रखने की मांग की है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम के माध्यम से राज्यपाल को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया गया है। नेताओं का कहना है कि यह पुल भागलपुर, नवगछिया सहित आसपास के करीब दस जिलों के लाखों लोगों के आवागमन का महत्वपूर्ण जरिया है, और इसके बंद होने से किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पत्र में सितंबर-अक्टूबर में गंगा के जलस्तर में वृद्धि और बाढ़ की आशंका का भी उल्लेख किया गया है, जिससे वैकल्पिक मार्गों से आवागमन कठिन और जोखिमपूर्ण हो सकता है।
Dainik Bhaskar · 📍 गोपालपुर