राजनीतिविकास
अररिया में संजय झा को पहनाया चांदी का मुकुट: मिथिला परंपरा से पान-सुपारी के साथ भव्य स्वागत, महिलाओं ने गाए पारंपरिक गीत
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा का रविवार को अररिया आगमन हुआ, जहां दरबार परिसर में मिथिला की पारंपरिक रीति-रिवाजों से उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्हें मिथिला पाग, चादर, माला के साथ चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्रित हुए, और महिलाओं ने पारंपरिक गीत-संगीत व पान-सुपारी से उनका स्वागत किया। भाजपा की वरिष्ठ नेता ज्योति झा ने संजय झा के राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की आवाज उठाने की सराहना की। संजय झा ने अररिया को अपनी जन्मभूमि बताते हुए मिथिला और सीमांचल के विकास, बाढ़, रोजगार और शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया।
Dainik Bhaskar · 📍 दरबार परिसर