मौसमविकास
मनेर दियारा की 6 पंचायतों में बाढ़ का खतरा: घरों में घुसा पानी, ग्रामीण घुटने भर पानी में चलकर सड़क तक पहुंचने को मजबूर
पटना जिले के मनेर दियारा की छह पंचायतों में गंगा और सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है, जिससे ग्रामीण घुटने भर पानी में चलकर सड़क तक पहुंचने को मजबूर हैं। हुलासी टोला, रामबाद, चौरासी, सुअरमरवा, इस्लामगंज, छिहत्तर, हांथी टोला, हल्दीछपड़ा के सभी टोले, दुधइला और रतनटोला जैसे गांव सर्वाधिक प्रभावित हैं। मरीजों को खटिया पर लादकर पानी के बीच से सड़क तक लाया जा रहा है। पशुपालकों को चारे की कमी का सामना करना पड़ रहा है, और सरकार से अब तक कोई मदद नहीं मिली है।
Dainik Bhaskar · 📍 दियारा