शिक्षाविकास
बक्सर आईटीआई में 3 नवंबर को लगेगा जॉब कैंप: टाटा मोटर्स समेत 10 कंपनियां करेंगी भर्ती
बक्सर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 3 नवंबर को एक मेगा जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कैंप में टाटा मोटर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, किया इंडिया समेत 10 प्रमुख कंपनियां भर्ती करेंगी। अभ्यर्थियों को 3 नवंबर को सुबह 10:30 बजे तक आईटीआई परिसर पहुंचना होगा और अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा व अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। ये कंपनियां अहमदाबाद, होसुर, पेनुकोंडा, रेणुकूट, ग्रेटर नोएडा, पुणे और दसादा जैसे विभिन्न स्थानों के लिए भर्ती करेंगी। आईटीआई बक्सर के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Dainik Bhaskar · 📍 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्…