राजनीति
अररिया बार एसोसिएशन चुनाव: मो. मसूद आलम अध्यक्ष, काशीनाथ विश्वास सचिव निर्वाचित
अररिया बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए, जिसमें 346 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मो. मसूद आलम अध्यक्ष और काशीनाथ विश्वास सचिव चुने गए। अन्य पदों पर संजीव कुमार राय (उपाध्यक्ष), विजय कुमार यादव (संयुक्त सचिव), मो. मुस्तफा कमाल (कोषाध्यक्ष), और मो. नसरुद्दीन (सहायक कोषाध्यक्ष) निर्वाचित हुए। सुबोध कुमार, मो. परवेज आलम, मो. रिजवान आलम वरीय कार्यकारिणी सदस्य बने, जबकि मो. मसूद आलम (द्वितीय), मो. शमशाद आलम और मो. सरफराज आलम कनीय कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
Dainik Bhaskar · 📍 अररिया